100+ उपसर्ग
Upsarg in Hindi
उपसर्ग किसे कहते हैं? | Upsarg kise kahate hain?
उपसर्ग उस शब्दांश या अव्यय को कहते है, जो किसी शब्द के पहले आकर उसका विशेष अर्थ प्रकट करता है। दूसरे शब्दों में ”वह शब्दांश या अव्यय जो किसी शब्द के आरंभ में जुड़कर उस शब्द के अर्थ में विशेषता ला दे या उसका अर्थ बदल दे।” वे उपसर्ग कहलाते है। जैसे- प्रसिद्ध, अभिमान, विनाश, उपकार। इनमे क्रमशः ‘प्र’, ‘अभि’, ‘वि’ और ‘उप’ उपसर्ग है।
100+ उपसर्ग | 100+ Upsarg in Hindi
क्या आप जानते है कि उपसर्ग किसे कहते है। यदि नहीं तो आज हम आपके लिए उपसर्ग (Upsarg) से संबंधित जानकारी को लेकर आये है। आप हमारे इस पोस्ट में दी गई जानकारी के अनुसार देख सकते है की उपसर्ग का अर्थ क्या होता है और इसका प्रयोग किस प्रकार किया जाता है। यहां हम 100 से अधिक उपसर्ग हिंदी में प्रदान कर रहे हैं।
उपसर्ग | Upsarg in Hindi (Part 1)
उपसर्ग | उपसर्ग से बने शब्द |
---|---|
अति | अतिकाल, अत्याचार, अतिकर्मण, अतिरिक्त, अतिशय, अत्यन्त, अत्युक्ति, अतिक्रमण, इत्यादि । |
अधि | अधिकरण, अधिकार, अधिराज, अध्यात्म, अध्यक्ष, अधिपति इत्यादि। |
अप | अपकार, अपमान, अपशब्द, अपराध, अपहरण, अपकीर्ति, अपप्रयोग, अपव्यय, अपवाद इत्यादि। |
अ | अज्ञान, अधर्म, अस्वीकार इत्यादि। |
अनु | अनुशासन, अनुज, अनुपात, अनुवाद, अनुचर, अनुकरण, अनुरूप, अनुस्वार, अनुशीलन इत्यादि। |
आ | आकाश, आदान, आजीवन, आगमन, आरम्भ, आचरण, आमुख, आकर्षण, आरोहण इत्यादि। |
अव | अवगत, अवलोकन, अवनत, अवस्था, अवसान, अवज्ञा, अवरोहण, अवतार, अवनति, अवशेष, इत्यादि। |
उप | उपकार, उपकूल, उपनिवेश, उपदेश, उपस्थिति, उपवन, उपनाम, उपासना, उपभेद इत्यादि। |
नि | निदर्शन, निपात, नियुक्त, निवास, निरूपण, निवारण, निम्र, निषेध, निरोध, निदान, निबन्ध इत्यादि। |
निर् | निर्वास, निराकरण, निर्भय, निरपराध, निर्वाह, निर्दोष, निर्जीव, निरोग, निर्मल इत्यादि। |
परा | पराजय, पराक्रम, पराभव, परामर्श, पराभूत इत्यादि। |
परि | परिक्रमा, परिजन, परिणाम, परिधि, परिपूर्ण इत्यादि। |
प्र | प्रकाश, प्रख्यात, प्रचार, प्रबल, प्रभु, प्रयोग, प्रगति, प्रसार, प्रयास इत्यादि। |
प्रति | प्रतिक्षण, प्रतिनिधि, प्रतिकार, प्रत्येक, प्रतिदान, प्रतिकूल, प्रत्यक्ष इत्यादि। |
वि | विकास, विज्ञान, विदेश, विधवा, विवाद, विशेष, विस्मरण, विराम, वियोग, विभाग, विकार, विमुख, विनय, विनाश इत्यादि। |
सम् | संकल्प, संग्रह, सन्तोष, संन्यास, संयोग, संस्कार, संरक्षण, संहार, सम्मेलन, संस्कृत, सम्मुख, संग्राम इत्यादि। |
सु | सुकृत, सुगम, सुलभ, सुदूर, स्वागत, सुयश, सुभाषित, सुवास, सुजन इत्यादि। |
अध | अधजला, अधपका, अधखिला, अधमरा, अधसेरा इत्यादि। |
अ-अन | अमोल, अपढ़, अजान, अथाह, अलग, अनमोल, अनजान इत्यादि। |
उन | उत्रीस, उनतीस, उनचास, उनसठ, उनहत्तर इत्यादि। |
उपसर्ग | Upsarg in Hindi (Part 2)
उपसर्ग | उपसर्ग से बने शब्द |
---|---|
औ | औगुन, औघट, औसर, औढर इत्यादि। |
दु | दुकाल, दुबला इत्यादि। |
नि | निकम्मा, निखरा, निडर, निहत्था, निगोड़ा इत्यादि। |
बिन | बिनजाना, बिनब्याहा, बिनबोया, बिनदेखा, बिनखाया, बिनचखा, बिनकाम इत्यादि। |
भर | भरपेट, भरसक, भरपूर, भरदिन इत्यादि। |
कु-क | कुखेत, कुपात्र, कुकाठ, कपूत, कुढंग इत्यादि। |
अन | अनमोल, अलग, अनजान, अनकहा, अनदेखा इत्यादि। |
अध् | अधजला, अधखिला, अधपका, अधकचरा, अधकच्चा, अधमरा इत्यादि। |
उन | उनतीस, उनचास, उनसठ, इत्यादि। |
भर | भरपेट, भरपूर, भरदिन इत्यादि। |
दु | दुबला, दुर्जन, दुर्बल, दुकाल इत्यादि। |
नि | निगोड़ा, निडर, निकम्मा इत्यादि। |
अ | अछूता, अथाह, अटल |
क | कपूत, कचोट |
कु | कुचाल, कुचैला, कुचक्र |
अव | औगुन, औघर, औसर, औसान |
भर | भरपेट, भरपूर, भरसक, भरमार |
सु | सुडौल, सुजान, सुघड़, सुफल |
पर | परलोक, परोपकार, परसर्ग, परहित |
बिन | बिनब्याहा, बिनबादल, बिनपाए, बिनजाने |
उपसर्ग | Upsarg in Hindi (Part 3)उपसर्ग | Upsarg in Hindi (Part 4)
उपसर्ग | उपसर्ग से बने शब्द |
---|---|
अधः | अधःपतन, अधोगति, अधोमुखी, अधोलिखित |
अंतः | अंतःकरण, अंतःपुर, अंतर्मन, अंतर्देशीय |
अ | अशोक, अकाल, अनीति, अधर्म, अज्ञान, अनीति |
चिर | चिरंजीवी, चिरकुमार, चिरकाल, चिरायु |
पुनर | पुनर्जन्म, पुनर्लेखन, पुनर्जीवन, पुननिर्माण, पुनरागमन |
बहिर | बहिर्गमन, बहिर्जगत, बहिष्कार, बहिर्द्वार |
सत | सज्जन, सत्कर्म, सदाचार, सत्कार्य |
पुरा | पुरातत्व, पुरावृत्त |
सम | समकालीन, समदर्शी, समकोण, समकालिक |
सह | सहकार, सहपाठी, सहयोगी, सहचर |
अन | अनर्थ, अनंत |
अन्तर | अन्तर्नाद, अन्तर्राष्ट्रीय |
का/कु | कापुरुष, कुपुत्र |
न | नगण्य, नपुंसक |
पुरा | पुरातन, पुरातत्त्व |
स | सपरिवार, सदेह, सचेत |
अलम् | अलंकार |
आविस | आविष्कार, आविर्भाव |
तिरस् | तिरस्कार, तिरोभाव |
पुरस् | पुरस्कार |
FAQs on Upsarg
उपसर्ग किसे कहते हैं?
उपसर्ग उस शब्दांश या अव्यय को कहते है, जो किसी शब्द के पहले आकर उसका विशेष अर्थ प्रकट करता है। दूसरे शब्दों में ”वह शब्दांश या अव्यय जो किसी शब्द के आरंभ में जुड़कर उस शब्द के अर्थ में विशेषता ला दे या उसका अर्थ बदल दे।” वे उपसर्ग कहलाते है। जैसे- प्रसिद्ध, अभिमान, विनाश, उपकार। इनमे क्रमशः ‘प्र’, ‘अभि’, ‘वि’ और ‘उप’ उपसर्ग है।
उपसर्ग को अंग्रेजी में क्या कहते हैं?
उपसर्ग को अंग्रेजी में “Prefix” कहते हैं। जैसे – समकालीन में Prefix सम है।
उपसर्ग से बने शब्द | |
---|---|
ला | लाचार, लाजवाब, लापरवाह, लापता इत्यादि। |
बद | बदसूरत, बदनाम, बददिमाग, बदमाश, बदकिस्मत इत्यादि। |
बे | बेकाम, बेअसर, बेरहम, बेईमान, बेरहम इत्यादि। |
कम | कमसिन, कामखयाल, कमज़ोर, कमदिमाग, कमजात, इत्यादि। |
ग़ैर | गैरकानूनी, गैरजरूरी, ग़ैर हाज़िर, गैर सरकारी, इत्यादि। |
खुश | खुशनुमा, खुशगवार, खुशमिज़ाज, खुशबू, खुशदिल, खुशहाल इत्यादि। |
ना | नाराज, नालायक, नादनामुमकिन, नादान, नापसन्द, नादान इत्यादि। |
अल | अलबत्ता, अलगरज आदि। |
बर | बरखास्त, बरदाश्त, बरवक्त इत्यादि। |
बिल | बिलआखिर, बिलकुल, बिलवजह |
हम | हमउम्र, हमदर्दी, हमपेशा इत्यादि। |
दर | दरअसल, दरहक़ीक़त |
फिल/फी | फिलहाल, फीआदमी |
ब | बनाम, बदौलत, बदस्तूर, बगैर |
बा | बाकायदा, बाइज्जत, बाअदब, बामौक़ा |
सर | सरताज, सरदार, सरपंच, सरकार |
बिला | बिलावजह, बिलाशक |
हर | हरदिन हरसाल हरएक हरबार |
सब | सब-जज, सब-कमेटी, सब-इंस्पेक्टर |
डिप्टी | डिप्टी-कलेक्टर, डिप्टी-रजिस्ट्रार, डिप्टी-मिनिस्टर |
nice
जवाब देंहटाएं