lhaasa ki or mcq
पाठ-2 ल्हासा की ओर
अब हमें सबसे विकट डॉडा थोड्ला पार करना था। डॉडे तिब्बत में सबसे खतरे की जगहें हैं। सोलह-सत्रह हजार फीट की ऊँचाई होने के कारण उनके दोनों तरफ़ मीलों तक कोई गाँव- गिरॉव नहीं होते। नदियों के मोड़ और पहाड़ों के कोनों के कारण बहुत दूर तक आदमी को देखा नहीं जा सकता। डाकुओं के लिए यही सबसे । अच्छी जगह है। तिब्बत में गाँव में आकर खून हो जाए, तब तो खूनी को सज़ा भी मिल सकती है, लेकिन इन निर्जन स्थानों में मरे हुए आदमियों के लिए कोई परवाह नहीं करता। सरकार खुफ़िया-विभाग और पुलिस पर उतना खर्च नहीं करती और वहाँ गवाह भी तो कोई नहीं मिल सकता। डकैत पहिले आदमी को मार डालते हैं, उसके बाद देखते हैं कि कुछ पैसा है कि नहीं। हथियार का कानून न रहने के कारण यहाँ लाठी की तरह लोग। पिस्तौल, बंदूक लिए फिरते हैं। डाकू यदि जान से न मारे तो खुद उसे अपने प्राणों का खतरा है|
[1 mark question ]
1.लेखक कहाँ जाते हुए रास्ता भटक गया था।
(a) लडूकोर (b) तिङ्गी (c) नेपाल (च) भारत।
2.तिब्बत में भिक्षु को क्या कहते हैं?
(a) भिखारी (b) बुद्ध के सैनिक (c) नमस्ते (d) नम्से
3.मंदिर में कितनी पोषियों रखी थीं?
(a) 101 (b) 102 (c) 103 (d) 108
4.सुमति कौन था?
(a) मंगोल भिक्षु (b) ल्हासा की यात्रा में लेखक का साथी
(c) एक पुरोहित (d) उपर्युक्त सभी कथन सत्य हैं
5.‘ल्हासा की ओर’ पाठ हिन्दी गद्य की कौन-सी विधा है।
(a) संस्मर (b) रिपोर्ताज (c) द्वायरी (d) यात्रा वृत्तांत
6.लेखक एवं उसका मित्र किस वेष में यात्रा कर रहे
(a) शाही वेष में (b) भिखमंगों के देष में (c) सैनिक वेष में (d) किसान के वेष में
7.राहुल सांकृत्यायन जी ने कौन-सा धर्म अपनाया।।
(a) सिख (b) हिन्दू (c) बौद्ध (d) जैन
8.राहुल सांकृत्यायन जी की मृत्यु कब हुई।
(a) 1943 में (b) 1963 में (c) 1973 में (d) 1983 में
9.राहुल सांकृत्यायन का जन्म कहाँ हुआ?
(a) आजमगढ़ के पदहा गाँव में (b) वाराणसी के लमही गाँव में
(c) नागपुर के सितारा गाँव में। (d) ल्हासा में
10. तिब्बत में सबसे खतरे की जगहें कौन-सी हैं?
A. थाने B. डाँडे C. ढाँड़े D. ढाँढ़े
11.लेखक जहाँ से गलत रास्ते पर चला गया, वहाँ कितने रास्ते फूट रहे थे?
A. चार B. पाँच C. तीन D. दो
12‘थुक्पा’ क्या है?
१. एक स्थान २. एक वस्त्र ३. एक जानवर का नाम ४. एक खाद्य पदार्थ
13. सामान ढोने वाले को क्या कहते हैं?
१. भरया २. भरिया ३. भिरया ४. भीरिया
14. रास्ते पर जगह-जगह किस देश के फौज की चौकी और किलो की घेराबंदी थी।
१. नेपाल २. भूटान ३. चीन ४. किसी की भी नही
15. वह रास्ता प्रमुख रूप से किन के प्रयोग में आता था।
१. आम लोगों के २. व्यापारियों के ३. किसी के भी नहीं ५. सैनिकों और व्यापारियों के
16. इस पाठ में कहां की यात्रा का वर्णन किया गया है:
१. नेपाल २. तिब्बत ३. चीन ४. भूटान
17. उस समय किसी भी भारतीय को कहां जाने की मनाही थी।
१. तिब्बत २. चीन ३. नेपाल ४. श्रीलंका
18. तिङ्ऱी के मैदान की क्या विशेषता थी?
१. वह बिल्कुल समतल था २. वहां की मिट्टी बहुत उपजाऊ थी
३. वह पहाड़ों से घिरा एक टापू था ४. इनमें से कोई नहीं
19. तिङ्ऱी से लेखक ने अपनी यात्रा की शुरुआत कब की:
१. सुबह २. शाम ३. दोपहर ४. रात
20. तिब्बत की जमीनों पर किन का आधिपत्य था:
१. मजदूरों का २. सरकार का ३. लुटेरों का ४. जागीरदारों का
21.लेकिन मेरा कसूर नहीं है मित्र' यह कथन किसका है?
A. लेखक का B. नम्से का C. सुमित का D. चीनी का
22. सुमति ने कितनी बार चाय को गरम किया था?
A. एक B. दो C. तीन D. चार
23. लेखक समुद्रतल से कितने फीट ऊँचे खड़े थे?
(क) 15-16 हजार फीट (ख) 17-18 हजार फीट (ग) 16-17 हजार फीट (घ) 10-12 हजार फीट
24. तिंगरी का विशाल मैदान किससे घिरा हुआ था?
(क) नदी से (ख) पहाड़ियों से (ग) जंगलों से (घ) इनमें से कोई नहीं
25. तिब्बत की जमीन किस में बँटी है?
(क) किसानों में (ख) मजदूरों में (ग) जमींदारों में (घ) जागीरदारों में
26. तिब्बत में धूप से बचने के लिए लेखक किस चीज से सिर को ढंकते थे?
(क) टोपी से (ख) मोटे कपड़े से (ग) छतरी से (घ) इनमें से कोई नहीं
27. लेखक भिखमंगे के वेश में क्यों यात्रा कर रहे थे?
(क) डाकुओं के डर से (ख) गरीबी के कारण (ग) घर से दूर होने के कारण (घ) इनमें से कोई नहीं
28. तिब्बत का हर जागीरदार किनसे खेती कराता है?
(क) किसानों से (ख) ठेकेदारों से (ग) बेगार मजदूरों से (घ) भिक्षुकों से
29. लेखक ने किसे दूर-दूर के गाँवों में न जाने के लिए राजी कर लिया?
(क) सहयात्री को (ख) सुमति को (ग) दुकानदार को (घ) इनमें से कोई नहीं
30 नेपाल-तिब्बत मार्ग व्यापारिक होने के साथ-साथ कौन-सा मार्ग था?
(क) पर्यटन मार्ग (ख) आम आवागमन मार्ग (ग) सैनिक मार्ग (घ) इनमें से कोई नहीं
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें